इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से 35 किलोमीटर दूर पर्यटक स्थल पातालपानी में महिला ने खाई में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी ,जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से महिला को गहरी खाई से निकाला गया।
पुलिस की माने तो महिला का नाम कीर्ति गुप्ता है जो यहाँ ख़ुदकुशी करने की नियत से आई थी। जिसके बाद उसने यहाँ से छलांग लगा दी,लेकिन गनीमत रही की महिला नीचे एक पेड़ पर गिरी,जिससे केवल उसके सिर पर ही चोट आई। फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है। थाना प्रभारी अजीत सिंह बैस के अनुसार पति अनिल गुप्ता भी मुंबई में एसबीआई बैंक में इंजीनियर है और प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक विवाद ही लग रहा है लेकिन अभी महिला के बयान होना बाकी है जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएंगे।
महिला मुंबई में SBI बैंक में क्लर्क है और लॉकडाउन लगने के बाद से ही वह महू में ही रह रही थी, साथ ही महिला ने पारिवारिक कलह के चलते इतना खतरनाक कदम उठाया है। फिलहाल महिला का मध्य भारत अस्पताल में इलाज जारी है वही महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में महिला के पति और उनके परिवार के बयान दर्जकर जांच में जुटी हुई है।
23 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3j6Wh3K

Social Plugin