MP NEWS- भाजपा नेता के फरार बेटे ने सरेंडर किया

INDORE NEWS- भाजपा नेता फिरदौस पटेल के बेटे फैजान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने रिमांड की डिमांड की जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। फैजान पर आरोप है कि उसने 6 अप्रैल 2021 की आधी रात को आजाद नगर में अपनी कार से कई वाहनों में टक्कर मार दी थी। पब्लिक ने रुकने के लिए कहा तो भागने लगा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो टक्कर मार दी। पिछले 3 महीने से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

इंदौर पुलिस का कहना है कि 6 अप्रैल को आधी रात फैजान ने आजाद नगर में जमकर आतंक मचाया था। नशे में वह कार दौड़ाता रहा था। इस दौरान उसने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी थी। इससे कुछ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने लोगों के साथ उसका पीछा किया तो उसने पुलिसकर्मियों को भी टक्कर मार दी। 25 से ज्यादा गाड़ियों से लोग 10 KM तक फैजान का पीछा करते रहे। इस दौरान वह तेज रफ्तार से कार दौड़ाते हुए लोगों को टक्कर मारता रहा और फरार हो गया। 

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग रिपोर्ट लिखवाने आजाद नगर थाने पहुंचे थे। घटना के समय भाजपा नेता का बेटा फैजान CAR NUMBER MP-09 CE-6481 चला रहा था। यह कार आजाद नगर के ही इशाक मोहम्मद पटेल के नाम से रजिस्टर्ड थी। जो बाद में एक होटल के पास से मिल गई थी।

23 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3d933lM