ग्वालियर। मप्र के ग्वालियर शहर के महाराजपुरा पुलिस थाने में सेनी इंस्टीट्यूट, रौनक अपार्टमेंट के संचालक अंबरीश उर्फ अवनीश तोमर उम्र 55 साल के खिलाफ उनकी छात्रा एवं पार्ट टाइम कर्मचारी ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि कोचिंग सेंटर में मांग भरकर 4 साल तक संबंध बनाता रहा और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए चुप रहने के लिए कहा।
महाराजपुरा के डीडी नगर निवासी 29 वर्षीय छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 से वह सेनी इंस्टीट्यूट, रौनक अपार्टमेंट से PSC की तैयारी कर रही है। जब उसने कोचिंग ज्वाइंन की थी, तो उसकी उम्र 25 साल थी। कोचिंग के दौरान कोचिंग संचालक 55 वर्षीय अंबरीश उर्फ अवनीश तोमर निवासी शताब्दीपुरम ने उसे पार्ट टाइम जॉब का ऑफर किया। उस समय छात्रा को जॉब की जरूरत भी थी, तो उसने स्वीकार कर लिया। कुछ समय बाद कोचिंग संचालक ने छात्रा के साथ संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने विरोध किया।
छात्रों ने अपनी शिकायत में बताया कि कोचिंग संचालक ने सेंटर पर ही उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और शारीरिक संबंध बनाए। लगातार 4 साल तक कोचिंग सेंटर में आरोपी द्वारा संबंध बनाए जाते रहे। इस दौरान उसने कई फोटो और वीडियो भी बना लिए। छात्रा का कहना है कि जब उसने समाज के सामने विधिवत विवाह करने की मांग की तो वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। धोखे का शिकार हुई छात्रा ने महाराजपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
10 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3grybhe

Social Plugin