रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ पहुंचे जहां कड़कनाथ किसान उत्पाद संगठन के सदस्यों से कड़कनाथ पालन हेतु स्वीकृति आदेश प्रदान किये गये। यहां पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कड़कनाथ पालन हेतु चुजे की हैचरी का अवलोकन किया एवं यहां उन्नत फसल के संबंध में यहां पर किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। अन्त मे बकरी पालन केन्द्र का भी अवलोकन किया।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एल.एन. गर्ग, नार्बाड प्रतिनिधि श्री अलूने, वरिष्ट वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र श्री आई एस तोमर उपस्थित थे।
श्री मिश्रा ने 6 हितग्राहियों को मुर्गे, चुजे पालन करने हेतु स्वीकृति आदेश प्रदान किये।

श्री मिश्रा ने उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से टीकाकरण के बारे में भी चर्चा की और शतप्रतिशत महिलाओं ने टीकाकरण करवाने पर धन्यवाद दिया।
महिलाओं से चर्चा करते हुए बताया कि पशुपालन से आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकती हैं। पशु पालन के क्षेत्र में जो भी कृषक आगे आना चाहते हैं हम उन्हें उन्नत पशु एवं आर्थिक सहायकता उपलब्ध करावाने के लिये तैयार हैं।
from New India Times https://ift.tt/3DggewN
Social Plugin