भोपाल। कभी नाली में उतर कर तो कभी खंभे पर चढ़कर मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जनता के बीच खुद को विनम्रता का प्रतिमान प्रमाणित करते हैं परंतु मीटिंग के दौरान उनका चेहरा कुछ और ही होता है। कैबिनेट मीटिंग के बाद डिपार्टमेंटल प्रेजेंटेशन के दौरान प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को ना केवल चढ़ाने की कोशिश की बल्कि तेज आवाज में उन्हें धमकाने की भी कोशिश की।
क्या चाहते थे प्रद्युम्न सिंह तोमर, क्यों भड़क गए
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मध्यप्रदेश में किसानों को दी जा रही सब्सिडी को कम करना चाहते थे। किसानों को सोलर पंप, 5 हॉर्स पावर की सप्लाई सहित कई चीजों पर सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। कुछ कृषि उपकरणों पर तो 93% तक सब्सिडी दी जाती है। इनकी मदद से किसान खेती के दौरान अत्याधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग कर पाते हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर चाहते हैं कि यह सब्सिडी कम कर दी जाए। यशोधरा राजे सिंधिया सहित अन्य मंत्रियों ने जब इस पर अपनी असहमति जताई तो प्रद्युम्न सिंह तोमर की आंखें लाल हो गईं।
मुख्यमंत्री के बाद मंत्री समूह भी नाराज
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के कामों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही संतुष्ट नहीं है। अब मंत्री समूह भी नाराज है। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं भूपेंद्र सिंह ने भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बिजली कंपनियों की मनमानी के कारण जनता गुस्सा हो जाती है और जनता के प्रकोप के कारण सभी विधायकों एवं मंत्रियों को परेशान होना पड़ता है। मंत्रियों ने कहा की मनमानी बिलिंग तत्काल बंद होनी चाहिए। वसूली के दौरान किसानों के साथ सबसे पहले विनम्रता पूर्वक व्यवहार होना चाहिए।
सीएम चेयर पर थे लेकिन तोमर यशोधरा राजे को टारगेट कर रहे थे
प्रेजेंटेशन के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान चेयर पर थे। प्रेजेंटेशन का पहला सिद्धांत होता है कि वह हमेशा चेयरमैन के सामने प्रस्तुत किया जाता है। शेष मौजूद लोग यदि सवाल करते हैं तो उनका जवाब दिया जाता है। लेकिन प्रद्युम्न सिंह तोमर बार-बार यशोधरा राजे सिंधिया की तरफ देखकर अपनी सफलता के आंकड़े के ना रहे थे। यह सब कुछ इस तरीके से था कि जैसे प्रद्युम्न सिंह तोमर, यशोधरा राजे सिंधिया को चिढ़ा रहे हो।
प्रद्युम्न सिंह ने तेज आवाज में यशोधरा से कहा:- आप चुप रहिए
प्रद्युम्न सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया की कृपा से मंत्री बने हैं। यशोधरा राजे सिंधिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ हैं। इस नाते भी यशोधरा राजे कम से कम प्रद्दुम्न सिंह तोमर के लिए सम्मान का पात्र हैं। बावजूद इसके मीटिंग के दौरान प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ना केवल उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की बल्कि जब उन्होंने कहा कि आपके प्रेजेंटेशन में डिपार्टमेंट की वर्किंग के बारे में कुछ भी नहीं है तो तेज आवाज में प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ' आप चुप रहिए।'
30 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
MP NEWS- मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन
MP NEWS- मरना है तो मर जाओ- शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों के माता-पिता से कहा
BHOPAL NEWS: दोनों बहनों को लिव इन पार्टनर्स ने मरणासन्न करके जंगल में फेंक दिया
MP VACCINE NEWS- 2 दिन टीकाकरण बंद, पढ़िए कब चालू होगा
MP NEWS- DPI द्वारा वेरीफाइड शिक्षकों ने नियुक्ति के लिए अभियान चलाया
MP COLLEGE REOPEN- नए शिक्षा सत्र का कैलेंडर तैयार
MP NEWS- शिवराज सिंह 2023 के चुनाव में भाजपा का चेहरा नहीं होंगे!
MP NEWS- दूसरा डोज नहीं लगवाने वाले कर्मचारी पर डिपार्टमेंटल एक्शन होगा
MP NEWS- वेरीफाइड शिक्षकों ने नियुक्ति के लिए अभियान चलाया
BHOPAL NEWS- किसानों के लिए नई एडवाइजरी जारी
MP EDUCATION NEWS- मंत्री समूह की बैठक का आधिकारिक प्रतिवेदन
BHOPAL NEWS- HOTEL नूर-उस-सबा में युवती से दुष्कर्म, मुंबई के व्यापारी पर FIR
KHARGONE NEWS- जनपद CEO का शव फांसी पर लटका मिला
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
GK IN HINDI- इंटरनेट डाटा का उत्पादन कहां और कैसे होता है
Click Here: G-Shala App Download for Class 1 to 12
Click Here: Rail Suraksha App यहां से Download करें, चलती ट्रेन में रेलवे पुलिस की हेल्प मिलेगी
GK in Hindi- यदि चंद्रमा पर खड़े होकर पृथ्वी पर गोली चलाएंगे तो क्या होगा
GK in Hindi- नया शिक्षा सत्र 1 जुलाई से क्यों शुरू होता है 1 जनवरी से क्यों नहीं
HEALTH TIPS IN HINDI- मात्र ₹20 में पेट का पॉइजन खत्म, 20 से ज्यादा बीमारियां नहीं होंगी
RASHIFAL- 12 में से 6 राशि वालों के लिए गुड न्यूज़
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
GK IN HINDI- ATM से थर्मल पेपर की पर्ची क्यों निकलती है, सादा कागज क्यों नहीं है
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3AcXYmE

Social Plugin