जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 19 वर्षीय युवती के साथ एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। खितौला पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। खिताैला निवासी 19 वर्षीय युवती का कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से कटनी निवासी दुर्गेश पटेल से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी।
दुर्गेश अक्सर कटनी से खितौला घूमने आ जाता था और युवती को घुमाने ले जाता था। कुछ समय पहले वह युवती से मिलने खितौला आया। युवती को अकेल पाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद वह अक्सर उससे मिलने आने लगा। इस दौरान वह उसके साथ रेप करता था। युवती के मुताबिक वह जब भी शादी की बात करती, वह कोई न कोई बहाना बना देता था। युवती ने जिद पकड़ ली तो वह शादी से मुकर गया।
युवती को धमकी दी कि वह संबंधों के बारे में किसी से कुछ कहा तो जान से मार देगा। युवती खितौला थाने पहुंची और युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। खितौला पुलिस ने आरोपी दुर्गेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
07 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3fVCKkN

Social Plugin