नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की हत्या के आरोपी ने जेल में सुसाइड किया - INDORE NEWS

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की रहने वाली मुस्कान (27) की 5 दिन पहले सीहोर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की हत्या करने वाले आरोपी ने सागर सोनी ने सोमवार को सीहोर की जिला जेल में फांसी लगा ली। उसने दोपहर 4 बजे अपनी बनियान का फंदा बनाया। इसके बाद बैरक की खिड़की से फंदा बनाकर लटक गया। घटना का पता चलते ही उसे जिला अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। 

पांच दिन पहले सीहोर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस संख्या 08233 की डी-3 स्लीपर कोच में मुस्कान नाम की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसने भोपाल में रहने वाले भाई को मोबाइल पर कॉल कर सूचना दी थी कि उसके साथ युवक छेड़छाड़ कर रहा है।  वह भोपाल अपने भाई से मिलने आ रही थी। बताया जाता है, युवती कोच में दरवाजे के पास युवक से कुछ देर बात करती रही। इसके बाद वह अपनी सीट की तरफ भागी और लड़खड़ाकर गिर गई। आउटर पर ट्रेन धीमी होते ही युवक कूदकर भाग गया।

मामले में आरोपी सागर सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के बाद युवती के परिवार वालों ने सागर पर आरोप लगाया था। आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका युवती से अफेयर था। युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसी वजह से खफा होकर उसकी हत्या कर दी। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जिला जेल सीहोर भेज दिया गया।

07 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2T8d4IJ