INDORE में युवक की हत्या, शव को कुत्ते नोंच रहे थे - MP NEWS

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। हीरानगर इलाके में ईंट भट्टे पर एक युवक का शव मिला है। उसके पेट में गहरा घाव है। पुलिस उसकी शिनाख्ती की कोशिश कर रही है। शव को कुत्तों ने भी नोंचा है।  

भानगढ़ इलाके में बंटी चौकसे ईट भट्टा है। सोमवार सुबह वहां काम करने वाले लोग पहुंचे तो युवक की लाश नजर आई। मृतक की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। शव 1 दिन पुराना है। उसके पेट में घाव के निशान हैं। मामला हत्या का है या कुछ और पुलिस इसकी जांच कर रही है। टीआई अभय नीमा का कहना है कि फिलहाल मृतक की शिनाख्ती की कोशिश की जा रही है। 

पुलिस ने आसपास के ईंट भट्टों से मजदूरों को बुलाकर लाश दिखाई। कोई भी उसे पहचान नहीं पाया है। इससे ऐसा माना जा रहा है कि मृतक बाहर का हो सकता है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी।

07 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3fWtZac