GWALIOR में प्रेमिका के दरवाजे पर मिला प्रेमी का शव, आधी रात मिलने आया था

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक का शव उसकी ही प्रेमिका के दरवाजे पर पड़ा मिला है। युवक के गले पर रस्सी से कसने के साथ ही शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं।  

प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसने कहानी सुनाई कि परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे। आधी रात हम दोनों साथ में खुदकुशी करना चाहते थे। झगड़ा हुआ तो मुझसे पहले उसने फंदा गले में डाला और लटक गया। उसकी मौत होते ही मैं घबरा गई और शव उतारकर बाहर फेंक दिया। पुलिस को इस कहानी पर पूरा यकीन तो नहीं है, लेकिन एक्सपर्ट व्यू और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कहानी का मिलान किया जा रहा है।

घटना गोल शहर के पहाड़िया मूलादास की खोह में शनिवार-रविवार दरमियानी रात की है। जनकगंज थाना पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि गोल पहाड़िया मूलादास की खोह में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। CSP आत्माराम शर्मा ने जांच शुरू की। युवक के परिजन ने इसे हत्या बताया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

शव के गले पर रस्सी या किसी कपड़े से कसने के निशान के अलावा शरीर पर मारपीट की चोट के निशान थे। पुलिस ने जब पूछताछ की तो शव की शिनाख्त पास ही रहने वाले 25 वर्षीय संजय वाल्मीकि पुत्र सिरनाम वाल्मीकि के रूप में हुई। पड़ताल की तो पता लगा कि जिस दरवाजे पर उसका शव मिला है वो मृतक की प्रेमिका का घर है। इसके बाद पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट सीनियर साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव को बुलवा लिया गया। एक्सपर्ट की जांच के बाद शव को निगरानी में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।

प्रेमिका ने बताया 

हम दोनों शादी करना चाहते थे। पर दोनों के परिवार वाले तैयार नहीं थे। रात 3 बजे संजय उसके घर आ गया। उसने कहा शादी नहीं कर सकते तो साथ मर तो सकते हैं। इस दौरान झगड़ा भी हुआ। संजय ने फंदा गले में डाल लिया। उसे फांसी पर लटका देख मैं घबरा गई। उसे उतारा और घर के बाहर फेंक दिया।

संजय के परिजन का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। गला और शरीर पर चोट के निशान हैं। जिससे साफ है कि मारपीट कर गला कसा गया है। संजय घर से अभी आता हूं कहकर निकला था, लेकिन फिर लौटा ही नहीं। उसकी हत्या कर बाहर फेंक दिय गया है। युवती के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे।

20 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3cXkdmx