मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डूंगरिया वार्ड क्रमांक 19 के निवासियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि पूरी बस्ती के ग्रामवासी झरिया से पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं. कई वर्षों से इस झरिया का पानी ला रहे हैं परंतु वर्षों पुरानी झरिया आसपास से गड्ढे और ढासने लगी है कभी भी दुर्घटना हो सकती है. बारिश के समय रोड से खेत तक जाने में बस्ती वालों को परेशानी उठानी पड़ती है खासतौर से बारिश के समय. लोगों ने कहा है कि पंचायत द्वारा रोड बन जाए तो समस्या का समाधान हो जाए, 50 से 60 साल पुरानी झरिया से पूरे ग्रामवासी पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं. पंचायत द्वारा मरम्मत और रोड का निर्माण कराया जाए ताकि ग्राम वासियों को दिक्कत ना हो. इस निर्माण कार्य की मांग राजेश डेहरिया, महेंद्र बंदे वार, गणेश डेहरिया, दीपक उईके, दुर्गेश बचा ले, ईश्वर आरसे, ओंकार खातरकर सहित ग्राम वासियों ने की है. अब जिम्मेदारों को इस बात पर ध्यान देते हुए इसका निराकरण करने की आवश्यकता है जिससे कि परेशानी मुक्त हो सकें ग्रामवासी।
from New India Times https://ift.tt/3xzhG9P
Social Plugin