GWALIOR में युवक ने मास्क नहीं लगाया, पुलिसकर्मी ने डंडा मारकर नाक फोड़ दी, वीडियो वायरल - MP NEWS

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक युवक के मास्क नहीं पहने हुए होने पर पुलिसकर्मी ने उसके मुंह में डंडा मार दिया। इससे युवक की नाक फूट गई और वह लहूलुहान हो गया। घटना रविवार शाम की है। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पब्लिक ने दोनों पुलिस कर्मियों के घेर लिया और हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों से धक्का मुक्की करने लगे। पुलिस जवानों के मुंह पर लगे मास्क खींच लिए। जिससे पहले मारपीट होती TI माधवगंज पहुंच गए। तत्काल अपने पुलिस कर्मियों को वहां से निकाला। साथ ही जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सोमवार को इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शहर के हेमसिंह की परेड इलाके में माधवगंज थाना पुलिस ने चेकिंग पॉइंट लगाया था। टीमें चेकिंग कर रही थी। यहां पुलिसकर्मी बृजेश सिंह के साथ दो अन्य पुलिस जवान चेकिंग कर रहे थे। तभी यहां से लक्कड़खाना निवासी देवेन्द्र यादव निकला। वह मास्क नहीं पहने था। इस पर पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने मास्क न पहनने का कारण पूछा तो युवक ने बहस की। जिस पर पुलिस जवान ने उसके मुंह में ही डंडा मार दिया। 

डंडा मुंह पर लगते ही देवेन्द्र की नाक से खून की धार बहने लगी। यह देख पुलिस वाले घबरा गए और वहां से उसे भगाने लगे। पर यह देखकर आसपास के लोग काफी उखड़ गए। लोगों ने दोनों पुलिस जवानों को घेर लिया। उनके साथ अभद्रता पर आ गए। लोगों ने गुस्से में पुलिसकर्मी बृजेश सिंह सहित एक अन्य जवान से धक्का मुक्की कर दी। उनके मास्क मुंह से जबरदस्ती की खींच दिए। पब्लिक दोनों पुलिस कर्मियों पर हावी हो रही थी।

घटना की सूचना का पता लगा तो माधवगंज थाना प्रभारी डीपी गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल भीड़ पर काबू पाया और अपने जवानों को सुरक्षित वहां से निकाला। थाना प्रभारी ने वहां गुस्से में खड़े लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही लोग माने।

लोगों का कहना है कि युवक को नाक में पुलिस जवानों ने डंडा मारा है, जबकि इस मामले में TI माधवगंज डीपी गुप्ता का कहना है कि युवक मास्क नहीं पहने था। जब पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो उसने दौड़ लगा दी। भागते समय वह गिर गया और उसको चोट लग गई।

07 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3uYLhYG