ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में गिरवाई के वीरपुर बांध इलाके में रहने वाले 11 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मासूम का शव अजयपुर पहाड़ी पर मिला है। बच्चे की पहचान न हो इसलिए अपराधियों ने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया और फिर शव को पहाड़ी पर ही एक गड्ढे में दफना कर ऊपर से पत्थर रख दिया।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे को आखिरी बार किसी बाइक वाले के पास खड़े देखा गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हत्या का कारणों का भी पता नहीं चल सकता है। वीरपुर बांध इलाके में रहने वाला राजेन्द्र उर्फ कल्याण सिंह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 11 साल का अमित बघेल पास ही के स्कूल में कक्षा 2 का छात्र था।
बुधवार दोपहर 2 बजे अमित घर से कुरकुरे लेने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक बच्चा वापस नहीं आया, तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना गिरवाई थाने में दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अपहरण का मामला दर्ज किया। पुलिस ने अपने स्तर पर पड़ताल शुरू की। लापता होने के 22 घंटे के बाद गुरुवार दोपहर 12 बजे पुलिस को गांव वाले ने सूचना दी कि पहाड़ी पर गड्ढे में शव पड़ा है। ऊपर से भारी पत्थर रखे हैं।
SP अमित सांघी, CSP लश्कर आत्माराम शर्मा, थाना प्रभारी गिरवाई सब इंस्पेक्टर रघुवीर मीणा फोर्स के साथ स्पॉट पर पहुंचे। यहां शव को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान 11 साल के अमित के रूप में होने के बाद तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को बुलाया गया।
एक्सपर्ट के मुताबिक पहले बच्चे के सिर पर पत्थर से वार किया गया है। इसके बाद उसके ऊपर कपड़े की दरी डाली गई है फिर भारी पत्थर से कुचल गया है। इसके बाद गड्ढे में दफनाया गया है। उसका चड्ढा आधा उतरा हुआ है, लेकिन अंडर गारमेंट्स सही है। दुष्कृत्य की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जिस जगह हत्या कर दफनाया गया है, वह कब्रिस्तान है। उस पहाड़ी पर आसपास और भी शव दफनाए जाते हैं, इसलिए वहां दिन और रात के समय कोई आता-जाता नहीं है।
मृतक के परिजन ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें बताया था कि जहां पर बच्चे खेल रहे थे, वहां काफी देर से एक बाइक सवार खड़ा था। उसकी बाइक पर डलिया बंधी थी। जब वह वहां से जा रहा था, तो डलिया पर कपड़ा पड़ा था। पड़ोसियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह बाइक लेकर भाग गया। संदेह है कि बच्चे को उक्त बाइक सवार ही ले गया है। पुलिस भी बाइक सवार की तलाश कर रही है। एसपी अमित सांघी के मुताबिक हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं है। हत्या करने वाला भी अज्ञात है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। गिरवाई थाना और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच कर रही हैं।
10 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2TL8nF9

Social Plugin