EPFO ब्याज भुगतान की तारीख निर्धारित, 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ - EMPLOYEE NEWS

Employees' Provident Fund Organisation में बचत राशि जमा करने वाले भारत के करीब 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ यह है कि जुलाई 2021 के अंत तक उनके प्रोविडेंट फंड अकाउंट में 8.5% ब्याज की रकम जमा हो जाएगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए अनुमति दे दी है। पिछले 1 साल में कोरोनावायरस महामारी के कारण कर्मचारियों को मिलने वाले काफी सारे लाभ प्रभावित हुए हैं।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि श्रम मंत्रालय की मंजूरी के बाद EPFO के सब्सक्राइबर्स के खातों में 8.5 प्रतिशत ब्याज की ये रकम जुलाई के अंत तक जमा करा दी जाएगी। इसके पहले वित्त वर्ष 2019-20 में भी KYC में हुई गड़बड़ी की वजह से ब्याज मिलने में कई सब्सक्राइबर्स को 8 से 10 महीने का लंबा इंतजार करना पड़ा था। देश में 6.44 करोड़ लोग PF में अपने वेतन की एक निश्चित राशि जमा कराते हैं।

7 साल के निचले स्तर पर PF ब्याज दर

आपको बता दें कि EPFO ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज दरों को बिना बदलाव के 8.5 परसेंट पर बरकरार रखने का फैसला लिया था जो कि पिछले 7 साल के निचले स्तर की ब्याज दर है। इसके पहले वित्त वर्ष 2013 में EPF पर ब्याज दरें 8.5 परसेंट थीं। पिछले साल मार्च में EPFO ने ब्याज को रिवाइज किया था। इसके पहले वित्त वर्ष 2019 में EPF पर 8.65 परसेंट ब्याज मिलता था. EPFO ने वित्त वर्ष 2018 में 8.55 परसेंट ब्याज दिया था, जो कि इसके पहले वित्त वर्ष 2016 में ये 8.8 परसेंट था। इसके पहले वित्त वर्ष 2014 में ये 8.75 परसेंट था।

11 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3pMhrWf