साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मिरा भाईंदर शहर व गांवठण इलाकों में रहने वाले बुजुर्ग, अपंग व बीमारी से बिस्तर पर पड़े बेड रीडन नागरिक जो वैक्सिन सेंटर पर नहीं आ सकते उनके लिए मनपा के सभी 6 प्रभाग कार्यालय के दायरे में 6 मोबाइल वैन की व्यवस्था करने की मांग महाराष्ट्र एनसीपी नेता, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त व पूर्व मनपा विरोधी पक्ष नेता डॉ आसिफ शेख ने मनपा आयुक्त दिलीप ढोले से की है। मीरा भाईंदर मनपा आयुक्त को दिये लिखित निवेदन पत्र में डाॅ आसिफ शेख ने कहा है कि मिरा भाईंदर महानगरपालिका में 6 प्रभाग कार्यालय हैं और इन सभी 6 प्रभाग कार्यालय के अधीन आने वाले सभी इलाकों व परिसर में अति वरिष्ठ बुजुर्ग, दिव्यांग व घरों में ही बिस्तर पर पडे बेड रीडन नागरिक रहते हैं जो मनपा के वैक्सिन सेंटर पर जाकर वैक्सिन लगवाने में असमर्थ हैं, ऐसे नागरिकों के लिए हर एक इलाके में मोबाइल वैन की व्यवस्था, पर्याप्त वैक्सिन व आवश्यक मेडिकल स्टाफ के साथ करनी चाहिए और इसी मोबाइल वैन के अंदर ही लोगों को वैक्सिन देने की व्यवस्था करनी चाहिए। मोबाइल वैक्सिन वैन को एक जगह से दूसरे परिसरों में घुमाकर नागरिकों को वैक्सिन देकर मिरा भाईंदर शहर को कोरोना से सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। बता दें कि आसिफ शेख ने मिरा भाईंदर में वैक्सिन की कमी की देखते हुए राज्य सरकार से 12 लाख वैक्सिन देने की गुजारिश उपमुख्यमंत्री अजित पवार व स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से की है जिसपर सरकार सकारात्मक रूप से वैक्सीन उपलब्ध करा रही है।
from New India Times https://ift.tt/3cpAOPC
Social Plugin