पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिले की ग्राम पंचायत कानवन मे जन अभियान परिषद के कोरोना वालिंटियर द्वारा जमीनी स्तर से सेवा देते हुए कोरोना वॉलिंटियर द्वारा गांव में घूम-घूम कर ग्राम पंचायत की कचरा वाहन से माइक द्वारा एलाउंस कर लोगों को वैक्सीनेशन लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी बिमारी से बचने के लिए 18+ प्लस और 45 वर्ष से अधिक उम्र के महिला पुरुषों को वैक्सीनेशन किया जा रहा है जिसमें पहला डोज व दूसरा डोज लगाया जा रहा है।
अब ग्राम वासियों को किसी बात से डरने की आवश्यकता नहीं है फालतू अफवाह पर ध्यान नहीं देना है, सरकार ने वैक्सीन बनाइए हे मानव जीवन बचाने के लिए इसलिए वैक्सीनेशन जरूर करवाएं हम लोगों ने भी वैक्सीनेशन करवाया है, और हम स्वस्थ घूम रहे हैं, इसलिए आप लोग भी अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएं कोरोना महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए वैक्सीनेशन लगाना बहुत जरूरी है। इस कोरोना बिमारी को हमारे गांव से तहसील से जिले से राज्य से और देश से जड़ से उखाड़ कर फेंकना है तो हमें वैक्सीन, टीका लगाना बहुत जरूरी है कोरोना वॉलिंटियर बालाराम चौहान, जसवंत परिहार, मुकेश चौहान व ग्राम पंचायत कानवन व पंचायत कर्मचारी कचरा वाहन ड्राइवर कमल कलसाड़ियां जी का विशेष योगदान रहा प्रचार प्रसार अभियान में।
from New India Times https://ift.tt/2SIbo9g
Social Plugin