अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

ललित चंद्र त्रिवेदी के 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाने के बाद बनारस रेल इंजन कारखाना की महाप्रबंधक अंजली गोयल को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है।
इसकी जानकारी देते हुए रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अंजली गोयल 1985 बैच की भारतीय रेल लेखा सेवा (आई.आर.ए.एस.) के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आयीं। वे लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि हासिल करने के बाद दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से एडवान्स इकोनोमिक्स में मास्टर डिग्री प्राप्त की। मंडल रेल प्रबंधक जयपुर तथा रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक, फाइनेन्स (बजट) एवं कार्यकारी निदेशक, फाइनेन्स (स्थापना) सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर सुश्री गोयल ने कुशलतापूर्वक कार्य किया। अंजली ने नीति आयोग में एडवाइजर (प्रोजेक्ट अपराइजल) एवं केन्द्रीय महिला एवं बाल कल्याण विभाग में डायरेक्टर फाइनेन्स के पदों पर भी निर्वहन बखूबी किया है।
इसके अलावा विभिन्न विषयों जैसे हाई स्पीड रेलवे इन इंडिया, सस्टेनेबल डेवलपमेंट ऑफ रेलवे एवं जनरल बजटिंग पर अंजली के लेख प्रकाशित हैं।
सुश्री गोयल को रेल प्रशासन एवं प्रबंधन का गहन अनुभव प्राप्त है। अंजलि गोयल अधिकारी एवं कर्मचारी में समान रूप से लोकप्रिय हैं।
from New India Times https://ift.tt/3dz0Qk2
Social Plugin