खादिम ए मिल्लत रुनकता कमेटी द्वारा किया गया पौधरोपण

साबिर खान, आगरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

रुनकता में दरगाह सरवर-ए-सुल्तान पर खादिम ए मिल्लत रुनकता कमेटी के द्वारा पौधरोपण किया गया और सभी से पौधे लगाने के लिए भी कहा क्योंकि पेड़ हमें हवा, छाया, ऑक्सीजन, फल बहुत कुछ देते हैं, पर्यावरण को दूषित होने से रोकते हैं. पेड़ अपने आसपास रहने वाले लोगों को मानसिक स्वास्थ्य और भलाई पर सकारात्मक प्रभाव डालने, तनाव को कम करने और बाहरी व्यायाम को प्रोत्साहित करने से बहुत लाभान्वित होते हैं.

ख़ादिम ए मिल्लत कमेटी के संस्थापक आबिद क़ुरैशी ने कहा कि लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने चाहिए
जिससे पर्यावरण शुद्ध रहता है. ख़ादिम ए मिल्लत के अध्यक्ष राशिद क़ुरैशी ने कहा कि इस कोरोना काल ने ऑक्सीजन कितनी कीमती है समझाया है.
पौधरोपण में ख़ादिम ए मिल्लत के संस्थापक आबिद क़ुरैशी, अध्यक्ष राशिद क़ुरैशी, उपाध्यक्ष शाकिर क़ुरैशी, कोषाध्यक्ष मुश्ताक़ क़ुरैशी, सचिव आज़ाद क़ुरैशी, कमर क़ुरैशी, साहिल अल्वी, सनी अली, परवेश क़ुरैशी मौजूद रहे।



from New India Times https://ift.tt/3xW1z6v