भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गांधी नगर क्षेत्र के शिवाजी वार्ड में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने अपने बेटे और बहू को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
शिवाजी वार्ड निवासी 60 वर्षीय ज्ञान चंद्र गंगवानी पहले कबाड़ का काम करते थे। इन दिनों सरकार की ओर से मिलने वाली बुजुर्ग पेंशन से ही अपना गुजर बसर कर रहे थे। उनके दो बेटे इसी मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं, जबकि एक बेटा अपनी पत्नी के साथ दूसरी जगह रहता है।
मंगलवार को परिवार ने ज्ञान चंद्र का शव फंदे पर लटका देखा। एसआई रमाशंकर द्विवेदी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उन्होंने अपने एक बेटे और बहू को मौत का जिम्मेदार बताया है। बहू ने उन पर दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज करवा रखा है।
10 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3g9pRUp

Social Plugin