भोपाल। मध्यप्रदेश में बारिश से पहले बाढ़ आ गई। सागर जिले की एक नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया। इसके कारण नदी में खेल रहे 4 बच्चे फंस गए हैं। उन्हें रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। समाचार लिखे जाने तक सभी बच्चे सुरक्षित हैं लेकिन रेस क्यों नहीं किए जा सके हैं।
प्राप्त हुई प्राथमिक जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सागर जिले की सुनार नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया। गढ़ाकोटा की के रंगुवा गाव के पास नदी में खेल रहे 4 बच्चे बाढ़ के पानी में फंस गए हैं। मौके पर गढ़ाकोटा पुलिस पहुंच गई है। रेस्क्यू टीम के कुछ लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
रहली में निर्माणाधीन पुल पर मजदूर फंसे गया
सुनार नदी पर बन रहे एक पुल पर मजदूर के फंस जाने की समाचार हैं। नदी के कैचमेंट एरिया में मूसलाधार बारिश होने के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। मजदूर पुल पर निर्माण कार्य कर रहे थे। जलस्तर बढ़ता देख मजदूर नदी से बाहर निकले लेकिन एक मजदूर पुल पर फंस गया।
अपडेट:- साग़र ज़िले में सुनार नदी की बाढ़ में फंसे चार बच्चे सुरक्षित बाहर निकले, रेस्क्यू टीम उनको लेकर आई नदी के किनारे। चारो बच्चे सुरक्षित।
10 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3wadpJG

Social Plugin