गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए प्रभावित होने वाले बच्चों के लिए अभी उपलब्ध 10 विस्तर के पीआईसीयू के अतिरिक्त अलग से 20 विस्तर का आईसीयू बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डाॅ. राजेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नये बनने वाले आईसीयू में नवजात शिशुओं के लिए भी पृथक से व्यवस्था रहेगी। यह कोविड पीआईसीयू वर्तमान में डीसीएच बिल्डिंग के द्धितीय तल पर तैयार किया जा रहा है। जिसमें पृथक से विशेषज्ञ चिकित्सक एवं अन्य स्टाॅफ तैनात किये जायेंगे।
डाॅ. गुप्ता ने बताया कि भर्ती होने वाले बच्चों के लिए शासन स्तर से वेंटिलेटर, एचएफएनसी सीपीएपी एवं आक्सीजन हुड, वार्मस, पीडियाट्रिक, एचएफएनसी इन्फ्यूचन पंप व गंभीर कोविड संबंधी दवाओं की मांग की गई है जो शीघ्र ही उपलब्ध होगी। वर्तमान में बच्चों के लिए आवश्यक जरूरी आक्सीजन मास्क, दवाओं के अतिरिक्त दो वेंटिलेटर, एक सीटीएटी मशीन, दो आक्सीजन कंस्ट्रेटर यंत्र कोविड पीआईसीयू में उपलब्ध करा दिए गए हैं, दवाई भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. प्रत्येक बिस्तर पर पाईप द्वारा लिक्विड मेडिकल आक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था की गई है जो 12 टन के आक्सीजन टैंक से जोडे गए हैं। अस्पताल कैम्प्स में प्रेशर स्विंग एडसोर्पशन (पीएसए) तकनीक से काम करने वाले आक्सीजन प्लांट का कार्य भी शुरू हो गया है जो आवश्यकतानुसार आक्सीजन का निर्माण करेगा। डाॅ. गुप्ता ने बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि संभावित तीसरी लहर के प्रभाव से बच्चों को बचाये रखने के लिए बच्चों को कोविड संबंधी सभी सावधानियां रखने हेतु समझाईश दें एवं बच्चों को मास्क का उपयोग करना एवं बार-बार हाथ धोने की आदत भी डलवायें।
from New India Times https://ift.tt/3g7vOjq
Social Plugin