इंदौर। SHALBY HOSPITAL INDORE की 9वीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला का नाम खुशबू जैन, उम्र 35 वर्ष है। महिला प्रॉपर्टी डीलर राहुल जैन की पत्नी थी। राहुल जैन इसी अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई थी। राहुल की मौत के बाद खुशबू ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य है।
प्रॉपर्टी डीलर राहुल जैन 24 अप्रैल से सेल्बी हॉस्पिटल में भर्ती थे
तुकोगंज पुलिस के अनुसार 159 ए आशीष नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर राहुल जैन 24 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुए थे। डॉक्टरों ने उन्हें COVID पॉजिटिव बताया था। डॉक्टरों ने खुशबू जैन को भी CORONA पॉजिटिव बताया था, लेकिन खुशबू लगातार अपने पति की देखभाल कर रही थी। राहुल के लिए खुशबू इतनी अधिक समर्पित थी कि इतने महंगे हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं और स्टाफ होने के बावजूद, अपनी चिंता किए बिना राहुल की देखभाल कर रही थी।
शनिवार की शाम को सेल्बी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने राहुल जैन को मृत घोषित कर दिया। खुशबू जैन हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों के संपर्क में थी। एक-एक रिपोर्ट और एक-एक दवाई की जानकारी थी। राहुल की मृत्यु का समाचार सुनने के बाद खुशबू कुछ देर के लिए शांत रहिए और फिर हॉस्पिटल की 9वीं मंजिल पर जाकर कूद गई। डॉक्टरों का कहना है कि खुशबू डिप्रेशन में आ गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। देखना यह है कि पुलिस की इन्वेस्टिगेशन के बाद खुशबू की आत्महत्या का क्या कारण निकल कर आता है।
09 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3usOJLE

Social Plugin