BHOPAL: पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, पति ने सुसाइड कर लिया - MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर में एमपी वेयर हाउसिंग कारपोरेशन से रिटायर बुजुर्ग ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।   

68 वर्षीय जयप्रकाश सेन पत्नी राजकुमारी के साथ रचना नगर स्थित तक्षशिला स्कूल के पीछे फ्लैट में रहते थे। करीब बीस दिन पहले जयप्रकाश की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। होम आइसोलेशन में उन्होंने खुद को ठीक कर लिया था। चार दिन पहले उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिससे जयप्रकाश तनाव में थे। 

गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह योगा करने के लिए छत पर गए। काफी देर तक नहीं लौटे तो पत्नी उन्हें देखने पहुंचीं तो पति को छत पर बने स्टोर रूम में फंदे पर लटका देखा।

21 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3ymkyIm