बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के जुलवानिया थाना क्षेत्र के ग्राम सांगवी में एक मां द्वारा बेटी की चाहत में एक माह के बेटे को कुएं में फेंक कर उसकी हत्या कर दी। बेटे के रोने से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया। शुक्रवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया।
दरअसल 16 मई को थाना क्षेत्र के ग्राम सांगवी में खेत के कुएं में बच्चे का शव मिला था। पुलिस को महिला द्वारा कुएं में कूदने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर कुएं से महिला व बच्चे काे निकाला था। बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शुक्रवार को महिला को हत्या गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
टीआई सोनू सितोले ने बताया 16 मई की सुबह 7 बजे महिला के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को कुएं से बाहर निकाला गया। साथ ही उसके एक माह के बेटे का शव भी मिला था। उस समय महिला ने बताया था कि वह पानी भरने कुएं में उतरी थी। इस दौरान उसका बेटा कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए वो कुएं में कूदी थी। मर्ग कायम कर मामले की जांच की गई।
परिजनों ने भी एक माह के बच्चे की मां ललिता उर्फ रलीबाई पति कालू चौहान (28) निवासी स्कूलपुरा सांगवी पर बेटे को कुएं में फेंककर हत्या करने की आशंका जताई। विभिन्न बिंदुओं पर जांच करने पर ललिताबाई से सख्ती से पूछताछ की गई। इसमें उसने बेटे की हत्या करना कबूल किया। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
टीआई सितोले ने बताया ललिता की तीनों संतान बेटे है। उसकी दो बेटों के बाद बेटी होने की चाहत थी। तीसरी बार भी बेटा ही पैदा हुआ। लड़के के जन्म के बाद से वह उसके रोने से परेशान थी। दूधमुंहे बच्चे के रोने से परेशान होकर वह परिजनों को बार-बार तीसरे बेटे को मारने की धमकी देती थी। घटना के दिन उसने बेटे को कुएं में फेंक कर हत्या कर दी। बाद में बचाने का दिखावा करने के लिए वो कुएं में कूदी थी।
22 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3hHKhFm

Social Plugin