GWALIOR : मकान मालिक के 5 लाख रू लेकर किरायेदार फरार - MP NEWS

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के दिल्ली पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी और उसकी पत्नी को किराए से रहने वाले युवक ने पांच लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने कौशल विकास योजना में पैसे इन्वेस्ट करवाए थे। कहा था कि आठ महीने में पैसे डबल हो जाएंगे। घटना वर्ष 2019 से अभी तक के बीच गालव नगर की है। इससे पहले ही आरोपी मकान खाली कर गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत बहोड़ापुर थाना में की थी।

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के गालव नगर सिल्वर अपार्टमेंट निवासी कल्याण थापक दिल्ली में पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी है। यहां उनकी पत्नी विनीता व बच्चे रहते हैं। उनके मकान में मनीष माहेश्वरी किराए से कमरा लेकर रहता था। वर्ष 2019 में मनीष ने विनीता को कौशल विकास योजना में पैसे इन्वेस्ट कर आठ महीने में रकम डबल होने का झांसा दिया। इसके बाद अपने बड़े भाई बृजबल्लभ माहेश्वरी से मिलाया। 

बताया, बृजबल्लभ माहेश्वरी कौशल विकास योजना में काम करते हैं। बातचीत के बाद विनीता और कल्याण झांसे में आ गए। उन्होंने 5 लाख रुपए बृजबल्लभ व मनीष माहेश्वरी को दे दिए। जब समय पूरा होना था, उससे पहले ही मनीष सामान समेट कर गायब हो गया। पता चलते ही पीड़ित ने पड़ताल की। पता चला कि दोनों के बीच किया गया एग्रीमेंट फर्जी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


25 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3gz58dv