दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हत्या का एक मामला सामने आया। पति ने पत्नी की हत्या कर दी और रातभर उसी के शव के पास सोता रहा। सुबह जब परिवार के लोगों ने देखा कि दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो खिड़की से झांककर देखा और दंग रह गए।
पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी और पति उसी के पास सो रहा था। परिवार वालों ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोते हुए पति को जगाकर दरवाजा खुलवाया और हिरासत में ले लिया। क्रूर पति का अपनी ही पत्नी की हत्या करने का कारण सामने नहीं आया। घटनाक्रम शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे का है।
सूचना के अनुसार लक्ष्मी पति कमलेश आदिवासी (38) निवासी ग्राम छपरा जिला दमोह शुक्रवार रात घर में थी। रात को पति कमलेश घर पहुंचा। खाना खाने के बाद दोनों सो गए। सुबह करीब 7.30 बजे तक लक्ष्मी सोकर नहीं उठी और कमरे के दरवाजे बंद थे। यह देख सास-ससुर ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर सास ने खिड़की से झांक कर कमरे में देखा तो दंग रह गई। कमरे में खून से लथपथ लक्ष्मी का शव पड़ा था और कमलेश बाजू में सो रहा था।
मामला देख परिजन और पड़ोसियों को खबर दी। वहीं हटा पुलिस को सूचना दी गई। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही हटा TI श्याम बेन, SDOP भावना दांगी मौके पर पहुंची। पुलिस ने खिड़की से आवाज लगाकर कमलेश को जगाया। दरवाजा खुलते ही कमलेश को हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा बनाया गया। पुलिस ने आरोपी कमलेश से पूछताछ की। लेकिन वह पूरे समय गुमसुम बना रहा। किसी भी बात का जवाब नहीं दिया.
पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए। इस दौरान सामने आया कि लक्ष्मी की हत्या मसाला पीसने के पत्थर की सिल गर्दन पर मार कर की गई है। कमरे की दीवारों में पर खून के छींटे मिले हैं। वहीं पूरे कमरे में खून पड़ा था। बताया जा रहा है कि आरोपी कमलेश सनकी है। सनक के चलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया होगा। हालांकि मामले में पुलिस कमलेश से पूछताछ कर रही है। अब तक हत्या का कारण सामने नहीं आ पाया है। SDOP भावना दांगी ने बताया पति ने पत्नी की हत्या की है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
10 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/39ZKlvg

Social Plugin