साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

रविवार को एक बार फिर से ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित की पहल पर नगर निगम वार्ड मथुरा के वार्ड नंबर 9 के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के साथ चंदा ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी मथुरा को सेनीटाइज किया गया.

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि लोगों के द्वारा अनुरोध किया गया था कि इस क्षेत्र में संक्रमण बीमारी कोरोना तेजी के साथ इस क्षेत्र में पैर पसार रहा है, कोरोना से लोग आए दिन संक्रमित होने के साथ केई लोगों की जानें जा चुके हैं, जिसका संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित नगर निगम मथुरा के साथ मथुरा फायर ब्रिगेड से अनुरोध किए जाने के बाद रविवार को इस क्षेत्र में नगर निगम ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेज कर पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया. इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने नगर आयुक्त मथुरा के साथ नगर निगम के कर्मचारियों व फायर ब्रिगेड के सीओ के साथ फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया. सराहनीय पहल पर स्थानीय वासियों ने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा सराहनीय पहल के लिए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित को दी बधाई.
from New India Times https://ift.tt/3ewamE7
Social Plugin