रहीम शेरानी हिदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के झाबुआ अलीराजपुर जिले की लोकप्रिय नेता कांग्रेस पार्टी की शेरनी के नाम से प्रख्यात वर्तमान में अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक सुश्री कलावती भुरीया का दुखद निधन हो गया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वे पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुई थी और उनका इलाज इंदौर में चल रहा था जहाँ वह जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही थीं।
बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली। कांग्रेस के युवक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने इस खबर की पुष्टि की है. जनप्रतिनिधि के तौर पर उनकी सादगी, सरलता और कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी। निश्चित ही उनका जाना पूरे झाबुआ-आलीराजपुर जिले सहित प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति है।
यह आदिवासी अंचल के लिए एक बड़े सदमे से कम नहीं है। उनकी मौत के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक छाया हुआ है।
from New India Times https://ift.tt/3u0GGFu
Social Plugin