BHOPAL: ड्राइव इन सिनेमा में होगा वैक्सीनेशन ड्राइव, 1 दिन में 100 कारों को एंट्री मिलेगी - MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्राइव इन सिनेमा में 1 मई से वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू हो रही है। यानी आप अपनी कार से आइए और उसी में बैठे-बैठे ही टीका लगवाइए। वैक्सीनेशन की यह ड्राइव रोजाना शाम 6 से रात 9 बजे तक चलेगी। जहां रोजाना 18 वर्ष से अधिक उम्र के 300 लोगों को टीका लगाया जाएगा।  

दरअसल, मप्र पर्यटन निगम लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ के साथ मिलकर यह अवेयरनेस ड्राइव की शुरू करने जा रहा है। गौरतलब है कि 80 हजार स्क्वायर फीट में बने प्रदेश के पहले ड्राइव इन सिनेमा की शुरुआत जनवरी 2021 में हुई थी। 

होटल लेकव्यू रेसिडेंसी के मैनेजर केएल पटेल ने बताया कि एक दिन में 100 कारों को ही एंट्री दी जाएगी। एक गाड़ी में परिवार के जितने सदस्य होंगे, सभी वैक्सीनेशन करा सकेंगे। वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें 30 मिनट स्वयं की गाड़ी में ही डॉक्टर्स निगरानी में बैठना होगा।

आधार कार्ड लाना होगा 

पटेल ने बताया कि जो भी लोग वैक्सीनेशन के लिए आएंगे, उनके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन जैसी कोई सुविधा नहीं रखी गई है। रजिस्ट्रेशन ऑन द स्पॉट ही होंगे। उन्हें करना सिर्फ यह है कि वैक्सीनेशन के लिए आएं तो अपने साथ आधार कार्ड लेकर जरूर आएं।

यह डेस्टिनेशन सिनेमा के लिए जरूर है, लेकिन हम यहां वैक्सीनेशन सेंटर शुरू कर रहे हैं। यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है। इसमें कितना नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ होगा, कितने काउंटर होंगे, इस पर वर्कआउट कर रहे हैं। यह पहल सबसे ज्यादा बुजुर्गों के लिए सुरक्षित होगी, जो अस्पतालों में जाने से झिझक रहे हैं। वे अपनी गाड़ियों में परिवार के साथ आएंगे और वैक्सीन लगवा सकेंगे।

-शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव, पर्यटन विभाग


26 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/32Ne7iZ