BF ने कई जिलों में रेप किया, मंदिर में जबरन शादी की, फिर भगा दिया - JABALPUR NEWS

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में रीवा निवासी एक युवक ने विजय नगर क्षेत्र में रहकर जॉब कर युवती से दोस्ती की। मंदिर में शादी रचाने का स्वाँग रचकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे उसके हाल पर छोड़ दिया।  

पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मूलत: रीवा जिले की रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती ने परिजनों के साथ पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 3 साल पहले उसकी पहचान सुनील वंशकार नामक युवक से हुई। उसके अनुसार कुछ दिनों पहले सुनील ने उसे घर छोड़ने का झाँसा दिया और अपने साथ ले जाकर अलग-अलग जिलों में रखकर उसके साथ धमकाकर रेप किया। 

इसके बाद आरोपी ने जबर्दस्ती एक मंदिर में ले जाकर उससे शादी भी रचा ली। पिछले दिनों जब युवती के परिजन आए और उसे अपने साथ वापस ले गए तब उसने अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी। 

10 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Rpzwwn