आलीराजपुर। मध्यप्रदेश में कोरोना से हालात खराब होते जा रहे हैं। आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया की कोरोना से मौत हो गई। वह इंदौर के प्राइवेट हॉस्पिटल में विगत 14 दिनों से भर्ती थीं। दो दिन से ज्यादा तबीयत खराब थी।
पहली बार जोबट विधान सभा से वर्ष 2018 में चुनाव जीत कर विधायक बनी थीं। इसके पहले झाबुआ जिला पंचायत की लगातार 4 बार अध्यक्ष रह चुकी थीं। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं। उनके निधन पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी है।
ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी के बीच इंदौर के लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। 24 घंटे में यहां 1813 नए संक्रमित आए, जबकि 7 की मौत हो गई। एक दिन पहले 1782 मरीज सामने आए थे।
24 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3aB8TuS

Social Plugin