इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के ओमेक्स हिल्स में आधी रात को एक इंजीनियर के घर पर डकैती का मामला सामने आया है। मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसे हथियारबंद बदमाशों ने घर भीतर दाखिल होते ही परिवार के एक-एक सदस्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया। उन्होंने परिवार से नकदी और जेवर मांगे।
परिवार ने विरोध कर एक को दबोचा तो बदमाशों ने पत्थर और सरिए से परिवार पर हमला कर दिया। हमले में इंजीनियर सहित 3 लोगों को चोट आई है। इसमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं। करीब आधे घंटे तक मारपीट करने के बाद बदमाश जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। इंजीनियर गौरव त्यागी के ओमेक्स हिल्स कॉलोनी स्थित मकान (नंबर 479) है। वे पीथमपुर में इंजीनियर हैं। एडिशनल एसपी प्रशांत चाैबे ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे कुछ लाेग घर पर इंटर हुए थे। उन्होंने त्यागी परिवार से रुपयों की मांग की। उन्होंने पहले साले, फिर लड़की और फिर ऊपर जाकर गौरव त्यागी और उनके परिवार से रुपए और जेवरों की मांग की।
उन्होंने विरोध किया तो और एक बदमाश को दबोच लिया। साथी को पकड़ में आता देख अन्य बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर सहित अन्य जगह पर चोट आई हैं। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था। बदमाश उनके घर से दो मोबाइल, एक अगूंठी और कुछ नकदी लेकर गए थे। इनके जागने के कारण वे ज्यादा माल लेकर जाने में असफल रहे। साथी के पकड़े जाने के कारण वे पथराव करने लगे थे।
मामले में पुलिस ने जांच कर ली है। फिंगर प्रिंट भी ले लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिवार का कहना है कि भीतर तीन से चार लोग इंटर हुए थे। दो से तीन लोगों के हुलिए बता पाए हैं। बेटी का कहना है कि भीतर चार लोग थे। बाहर कितने थे, ये वे नहीं बता पाए हैं। हमले में तीन लोगों को चोट आई हैं। दो नार्मल हैं, जबकि गौरव को गंभीर चोट आई है। घर पर कोई कैमरा नहीं लगा था। कॉलोनी के कैमरे से बदमाशों का पता लगा रहे हैं।
12 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3qGe2He

Social Plugin