मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बदले, मीनाक्षी वर्मा नई गृहमंत्री - #InternationalWomensDay

भोपाल। दिनांक 8 मार्च 2021 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बदल गए हैं। मीनाक्षी वर्मा मध्य प्रदेश की गृहमंत्री हैं। गृहमंत्री मीनाक्षी वर्मा ने लोगों की शिकायतें सुनी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ नरोत्तम मिश्रा उनके सहयोगी के रुप में उपस्थित रहे।

डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि भोपाल में महिला आरक्षक मीनाक्षी वर्मा, महिला मार्शल में तैनात हैं। वे मेरे निवास कार्यालय पर सुरक्षा में तैनात रहती हैं। भारत ही एक देश है, जो महिलाओं को मां की तरह सम्मान देता है। भारत ही एक मात्र देश है, जो देश को मां का दर्जा देता है। यह उसके लिए सबसे ऊपर है। 

किसी और देश को देख लो क्या वे अपने देश को इस तरह के किसी सम्मान या दर्जे से पहचाने जाते हैं। चाहे पाकिस्तान हो या दूसरा कोई देश। भारत में महिलाओं को सम्मान हमारी संस्कृति है और हम इसी से जाने जाते हैं।

8 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2O43ogB