BHOPAL: साकेत नगर के निर्माणाधीन मकान में महिला से दुष्कर्म - MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के साकेत नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक मिस्त्री ने साथ काम करने वाली महिला के साथ ज्यादती कर दी। मिस्त्री के एक साथी ने महिला के छोटे बच्चे को संभाला और दूसरा उसके साथ ही मकान के बाहर खड़ा रहा।   

वारदात के वक्त महिला का पति मजदूरी की रकम लेने अपने कॉन्ट्रैक्टर के साथ मालिक के पास गया था। पति लौटा तो महिला ने पूरा वाकया बताया फिर बागसेवनिया थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई संजीव चौकसे ने बताया कि 26 वर्षीय महिला मूलत: विदिशा की रहने वाली है। वह साकेत नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में पति के साथ मजदूरी करती है। साथ में मिस्त्री सचिन कुमार, संजय और दीपक भी काम करते हैं। 

मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे महिला का पति कॉन्ट्रैक्टर के साथ पैसे लेने मालिक के पास गया था। इस बीच शराब के नशे में संजय ने सचिन को महिला से ज्यादती करने के लिए उकसाया। दीपक महिला के मासूम बच्चे के साथ घर के बाहर खेलने लगा। इस बीच सचिन ने महिला के साथ ज्यादती कर दी। पति के लौटने पर महिला ने सचिन की करतूत बताई। फिर दोनों ने थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराई।

11 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे हैं समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3qFq3ge