BF के लिए पति को छोड़ा, शादी से मुकरा तो रेप की FIR - BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके मित्र के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोपित पर भरोसा कर अपने पति तक को छोड़ दिया था। 

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय महिला एक फैक्ट्री में काम करती थी। वहीं काम करने वाले जीवन अहिरवार से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। जीवन के कहने पर महिला ने अपने पति को भी छोड़ दिया। जनवरी माह में जीवन महिला के घर पहुंचा और शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह महिला का शरीरिक शोषण करने लगा। 

हाल ही में महिला ने जीवन से शादी करने के लिए स्पष्ट बताने को कहा। इस पर जीवन ने शादी करने से मना करते हुए महिला के साथ मारपीट भी कर दी। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

12 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार 



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3rIb7iG