BHOPAL: 5 विभागों के कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन, कमिश्नर और कलेक्टर भी टीका लगवाएंगे - MP NEWS

भोपाल। भोपाल में सोमवार 8 फरवरी से सुबह 10:30 बजे से फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए भोपाल में 90 से अधिक केंद्र बनाए गए है।

कलेक्ट्रेट भोपाल में बनाए गए केंद्र पर संभागायुक्त कवींद्र कियावत, कलेक्टर अविनाश लवानिया और अन्य प्रशासनिक अधिकारी सुबह 10:30 बजे वैक्सीन लगवाएंगे। जिला प्रशासन , राजस्व, पुलिस, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों को फ्रंट लाइन वर्कर माना गया है। इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के वैक्सीनेशन का काम सोमवार से शुरू किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। ट्रायल के समय पीपुल्स मेडिकल काॅलेज का एक विवाद सामने आया था परंतु टीकाकरण के बाद अब तक कोई बड़ा विवाद भोपाल में सामने नहीं आया है।

07 फरवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार 



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2OfnN1P