मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए तैयार उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज़ है। सभी डाक्यूमेंट्स रेडी कर लें। ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए लिंक ओपन होने वाली है। बताया जा रहा है कि 16 जनवरी 2021 को लिंक ओपन कर दी जाएगी और कैंडीडेट्स ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट 30 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है।
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि परीक्षा स्थगित नहीं की गई है। परीक्षा का आयोजन 6 मार्च 2021 को ही होगा। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा इसकी पुष्टि कर दी गई है। परीक्षा कब तक चलेगी, यह उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर तय हो सकेगा। इसके बाद का कार्यक्रम भी अभी तक घोषित नहीं किया गया है। यानी उम्मीदवारों को परीक्षा परिणाम आने के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा की तरह इंतजार करना पड़ सकता है।
पीईबी आवेदन की प्रक्रिया को दो बार स्थगित कर चुका है। पूर्व में यह आवेदन 8 जनवरी से जमा होने थे, लेकिन पुलिस मुख्यालय द्वारा आवेदन के प्रोफार्मा में परिवर्तन किया जा रहा है। वर्ष 2020 के कैलेंडर में विभिन्न परीक्षाओं के नाम दर्ज हैं, लेकिन वह परीक्षा कब आयोजित होंगी, यह जानकारी नहीं दी गई है।
14 जनवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे हैं समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/39rQeAE

Social Plugin