अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

ज़ीनत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भोपाल के आरिफ़ नगर स्टेडियम में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिस में सिटी केयर हॉस्पिटल सीहोर एवं
सीएमएच वॉरियर्स के बीच फाइनल मैच खेला गया। सिटी केयर हॉस्पिटल सीहोर की टीम ने पहले बल्ले बाज़ी करते हुऐ 8 ओवर में 46 रन बना पाई वहीं सीएमएच वॉरियर्स की टीम अपने लक्ष्य का पीछा करते हुऐ महज़ 6 ओवर में ही बाज़ी मार ली।

डाॅक्टर फ़ज़ल ने 21 और शफी अहमद ने 18 रन की नाबाद साझेदारी करते हुऐ अपनी टीम को फाइनल मैच में जीत दिलाई।वहीं सीएमएच वॉरियर्स टीम के युवा गेंदबाज़ डॉक्टर मुबीन उर रहमान ने 3 विकेट चटका कर मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया।
ज़ीनत चैरिटेबल ट्रस्ट की इस पहल को सभी क्रिकेट बंधुओं ने खूब सराहा।
खेल प्रभारी डॉक्टर राधिका शर्मा ने महिला क्रिकेट प्रेमिकाओं को भी उत्साहित किया।
from New India Times https://ift.tt/38ar7D1
Social Plugin