दिग्विजय और कमलनाथ ने जिस MLA को शाबाशी दी थी, कलेक्टर ने उसका क्रेशर सीज कर दिया - MP NEWS

जबलपुर। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने कोतमा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक सुनील सराफ का एक वीडियो वायरल करते हुए शाबाशी दी थी। इसका नतीजा यह हुआ कि शिवराज सिंह सरकार नाराज हो गई। अनूपपुर कलेक्टर ने कांग्रेस विधायक के क्रेशर को सीज कर दिया।

कांग्रेस विधायक का क्रेशर पर्यावरण के लिए हानिकारक था: एसडीएम

अनूपपुर एसडीएम ने बताया कि कोतमा विधायक सुनील सराफ के क्रेशर के संचालन में पर्यावरण एवं खनिज विभाग के निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसी के कारण उनके क्रेशर को सीज कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि कोतमा के नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शिकायत की गई थी। स्कूल एवं सामुदायिक केंद्र के आसपास पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले कार्यों को संचालित नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने ऐसा क्या किया था जो क्रेशर चीज हो गया

दरअसल अनुपपुर में शासकीय कार्य एवं योजनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा के कैबिनेट मंत्री बिसाहुलाल सिंह और कांग्रेस विधायक सुनील सराफ मंच में एक साथ थे। इस दौरान कांग्रेस विधायक सुनील सराफ मंच पर भड़क गये थे। मंच पर भाषण देने का मौका न देने पर कांग्रेस विधायक सुनील सराफ नाराज हो गये थे। नाराज विधायक ने बीच कार्यक्रम में मंच से विरोध किया और मंच का त्याग कर दिया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।


26 दिसम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/37OeBJ6