भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी के लखेरापूरा इलाके में स्थित लक्ष्मण धर्मशाला को गैस सिलेंडर के ब्लास्ट से बचाने के लिए एक युवक अपनी जान पर खेल गया। सिलेंडर के ब्लास्ट हो जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि यह युवक सफाई कर्मचारी है और इसी धर्मशाला में रहता है।
फायर ब्रिगेड के अनुसार लखेरापुरा में लक्ष्मण धर्मशाला है। इसी में एक रूम में सफाई कर्मचारी रहता है। वह शनिवार दोपहर रूम में खाना बना रहा था। इसी दौरान उसमें आग लग गई। इसकी सूचना विशाल नाम के व्यापारी ने दी। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंच गई। लोगों ने बताया कि कर्मचारी सिलेंडर लेकर धर्मशाला के बाहर भागा, लेकिन सिलेंडर बीच में फट गया।
इसी दौरान वहां मौजूद एक ग्राहक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में कर्मचारी और ग्राहक झुलस गए। गैस सिलेंडर फटने से कमरे के अंदर आग लग गई। लोगों ने तत्काल आग बुझाना शुरू कर दिया था। फायर टीम ने करीम 30 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया। दोनों घायलों को हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि घटना के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग थे। सिलेंडर के पूरी तरह नहीं फटने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
26 दिसम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/34JVrlK

Social Plugin