BF से ब्रेकअप किया तो उसने वीडियो वायरल कर दिए, मामला दर्ज - BHOPAL NEWS

भोपाल। राजधानी में 20 साल की एक लड़की को अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करना महंगा पड़ गया। लड़की के परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी तो इससे नाराज होकर बॉयफ्रेंड ने प्राइवेट पलों की वीडियो ससुराल वालों को भेज दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

बैरसिया पुलिस के अनुसार बीस वर्षीय युवती बैरसिया इलाके में रहती है। युवती की दोस्ती इसी इलाके में रहने वाले विजय चौबे से हो गई थी। कुछ समय की जान-पहचान के दौरान ही विजय चौबे ने उसे प्रपोज कर दिया। दोनों के बीच रिलेशन बन गए। इस दौरान दोनों ने कुछ फोटो और वीडियो भी बनाए। जब लड़की के घर वालों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी। परिवार में बातचीत के बाद लड़की ने विजय चौबे से ब्रेकअप कर लिया। 

घर वाले लड़की की जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे। इस बात की जानकारी जब विजय चौबे को लगी तो उसने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। वह जब भी घर से बाहर निकलती थी तो वह उसका पीछा करने लगता था। परेशान होकर युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को यह भी बताया कि विजय ने अपने दोस्त जितेन्द्र शर्मा के साथ मिलकर उसकी शादी तोड़ने के मकसद से कुछ वीडियो उसके ससुराल वालों के मोबाइल पर भेज दिए हैं। 

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विजय व जीतेन्द्र के खिलाफ छेड़खानी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

26 दिसम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3aKBjUi