रिपब्लिक टीवी के वितरण प्रमुख घनश्याम सिंह को मंगलवार (10 नवंबर, 2020) को कथित फर्जी टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट) मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सिंह रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सहायक उपाध्यक्ष (AVP) भी हैं और उन्हें सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया।घनश्याम सिंह की गिरफ्तारी पर रिपब्लिक भारत ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है। चैनल ने कहा कि उनके AVP को काले कपड़े से चेहरा ढंक मुंबई कोर्ट में पेश किया गया। चैनल ने आरोप लगाया कि सिंह के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव किया गया।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2JVdz4v
via IFTTT

Social Plugin