भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लंबे समय से डेरा जमाए पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ शनिवार को अचानक दिल्ली चले गए थे। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर के अचानक दिल्ली रवाना हो गए। इसी के साथ मध्य प्रदेश की राजनीति और कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है।
दिग्विजय सिंह आज इंदौर जेल जाने वाले थे
पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सरसंघचालक श्री दिग्विजय सिंह आज इंदौर जेल में बंद कंप्यूटर बाबा से मिलने जाने वाले थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2:00 बजे पुणे इंदौर जेल पहुंचना था परंतु नहीं पहुंचे। पता करने पर जानकारी मिली कि दिग्विजय सिंह दिल्ली रवाना हो गए। बताया गया कि हाईकमान ने उन्हें तलब किया है।
सत्ता में वापसी की रणनीति बनाएंगे
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से संबंधित लोगों का कहना है कि दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान ने एक मीटिंग का आयोजन किया है। इस बैठक में कांग्रेस के कई प्रमुख एवं वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। मीटिंग का एजेंडा बिहार और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का गठन है। रणनीति बनाई जाएगी कि किस स्थिति में क्या डिसीजन लिया जाना है। कहा जा रहा है कि कमलनाथ और कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेता नहीं चाहते कि इस बार डिसीजन लेने में थोड़ी सी भी दे रही हो। बताया तो यह भी जा रहा है कि कमलनाथ ने अपनी सरकार के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्दलीय, सपा और बसपा के अलावा वह कई भाजपा विधायकों के संपर्क में हैं।
09 नवम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2I95hWh

Social Plugin