राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट के इतिहास में पहली बार है जब मतगणना के समय भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों की प्रत्याशी उपस्थित नहीं होंगे। यह सीट कोरोना वायरस के कारण रिक्त हुई थी और चुनाव प्रचार खत्म होते ही दोनों प्रत्याशी पॉजिटिव हो गए। मप्र रुझान: भाजपा -15 कांग्रेस - 06 बसपा -00 कुलयोग -28 @ABPNews. पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और छिंदवाड़ा विधायक श्री कमलनाथ ने आज हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना की एवं विजय की कामना की।
mp election result 2020 live
Gujarat By Election Result 2020: गुजरात में आठ विधानसभा सीटों में से पांच पर भाजपा को बढ़त...
भाजपा प्रत्याशी और मंत्री सुरेश धाकड़ तीसरे नंबर पर: पोहरी सीट में बसपा प्रत्याशी कैलाश कुशवाह आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री सुरेश धाकड़ तीसरे नंबर पर हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हरिवल्ल्भ शुक्ला दूसरे नंबर पर हैं।
डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी 500 वोट से आगे।
ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्यु्म्न सिंह तोमर आगे।
ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना लाल गोयल 500 वोट से आगे।
आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 1500 वोटों से भाजपा के मनोज ऊंटवाल से आगे।
बमोरी से मंत्री और भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया आगे।
अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री बिसाहूलाल सिंह 1100 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अम्बाह में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यप्रकाश सखवार भाजपा के कमलेश जाटव से आगे चल रहे हैं।
भांडेर सीट से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा की रक्षा राम सिरोनिया प्रत्याशी हैं।
सुमावली में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह भाजपा प्रत्याशी और मंत्री एंदल सिंह कंषाना पीछे हैं।
अशोकनगर की मुंगावली सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव 5383 वोट से आगे।
अशोकनगर सीट से भाजपा के जजपाल सिंह जज्जी 861 वोटों से आगे हैं।
डबरा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी आगे चल रहीं हैं।
सुरखी सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 3000 वोट से आगे।
विधानसभा क्षेत्र-87, अनूपपुर में पोस्टल बैलट की गणना प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हो चुकी है।
सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट 1300 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू प्रत्याशी हैं।
नेपानगर सीट में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर आगे।
देवास की हाट पिपल्या सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल 1171 वोट से आगे।
सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं।
ब्यावरा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार एक हजार वोटों से आगे।
बदनावर में मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 1650 वोट से आगे चल रहे हैं।
सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी आगे चल रहे हैं।
मध्यप्रदेश में किसकी सरकार, जीत का गणित
विधानसभा की कुल सीटें: 230
वर्तमान में कुल संख्या: 229 ( क्योंकि दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी ने इस्तीफा दे दिया। इस सीट पर उपचुनाव बाद में होगा।)
उपचुनाव: 28 सीटें
भाजपा: 107, (बहुमत के लिए 9 सीटें चाहिए)
कांग्रेस: 87 (बहुमत के लिए 28 सीटें चाहिए)
भोपाल। प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 8 बजे पोस्टल बैलेट के बाद 8.30 बजे से ईवीएम से मतों की गिनती शुरू हो गई। सबसे जल्दी रिजल्ट अनूपपुर जिले से आने की उम्मीद है। यहां 18 राउंड में काउंटिंग होगी। सबसे लेट ग्वालियर के रिजल्ट आएंगे। यहां 32 राउंड काउंटिंग होगी। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि इस बार सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए प्रत्येक राउंड में 14-14 टेबल होंगी।
मध्यप्रदेश उपचुनाव की 28 सीटें सिर्फ भाजपा सरकार बचाने के लिहाज से ही अहम नहीं है, बल्कि इनसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा। सीटों की संख्या से तय होगा कि भाजपा में सिंधिया की ताकत बढ़ेगी या घटेगी? यह भी पता चलेगा कि दलबदल कानून से बचने के लिए इस्तीफा देकर पार्टी बदलने का फॉर्मूला कितना कामयाब हुआ? लोगों ने थोक में दलबदल करने वाले विधायकों को स्वीकार किया या नहीं?
भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है: दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने कहा मतदान भी मंगलवार को हुआ और मत गणना भी मंगलवार को है। मुझे विश्वास है हनुमान जी अपने परम भक्त कमलनाथ जी को निराश नहीं करेंगे। कमलनाथ जी के साथ अन्याय हुआ है न्याय मिलेगा। भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है।
दिग्विजय सिंह ने कहा मतदान भी मंगलवार को हुआ और मत गणना भी मंगलवार को है। मुझे विश्वास है हनुमान जी अपने परम भक्त कमलनाथ जी को निराश नहीं करेंगे। कमलनाथ जी के साथ अन्याय हुआ है न्याय मिलेगा। भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है।
10 नवम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/36lYsbH


Social Plugin