भारतीय सेना ने पाक के कई बंकरों को किया नेस्तानाबूद



नई दिल्ली। पाकिस्तान ने शुक्रवार को एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की है। पाक की ओर से सेना के जवानों को तो निशाना बनाया ही गया, आम लोगों पर भी मोर्टार बरसाए गए। गोलीबारी में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। तो तीन आम लोगों की भी मौत हो गई और कई घायल हैं। पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के ये कार्रवाई करने के बाद भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया। भारत की ओर से जवाबी फायरिंग हुई जिसमें पाक के 10 से 12 जवान मारे गए और उसकी कई चौकियां और बंकर तबाह हो गए। इसके वीडियो भी सामने आए हैं।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2Uo1RS3
via IFTTT