मिलिंद सोमन की न्यूड तस्वीर अपराध नहीं है, अगर है तो नागा साधुओं को गिरफ्तार करो- पूजा बेदी



 कुछ समय पहले जन्मदिन के मौके पर अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन की एक तस्वीर वायरल हुई जिसके बाद काफी बवाल मचा हुआ है। बता दें कि इस तस्वीर में मिलिंद सोमन न्यूड नजर आ रहे थे और बीच पर दौड़ते दिखाई दे रहे थे। इसके बाद कुछ लोगों ने इस तस्वीर पर आपत्ति जाहिर करते हुए कई बातें कहीं थीं। गौरतलब है कि मिलिंद सोमन पर इस तस्वीर को लेकर एक केस भी दर्ज हुआ था और उनकी इस तस्वीर को उनकी पत्नी ने क्लिक किया था। 

मिलिंद सोमन की तरफदारी करते हुए अभिनेत्री पूजा बेदी नजर आई हैं और उन्होने उनके बचाव में एक पोस्ट किया है जो कि वायरल है। पूजा बेदी का मानना है कि मिलिंद सोमन ने कुछ गलत नहीं किया है। अगर न्यूड तस्वीरें गलत हैं तो देश में नागा साधुओं के खिलाफ भी एक्शन लेना चाहिए.



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2JIVSVC
via IFTTT