मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत हनोतिया के हनुमान मंदिर परिसर में दोपहर बाद अहीरों की टोलियां देशी लोकगीत, बांसुरी एवं ढोल की थाप पर खूब नाची। हर वर्ष की तरह इस साल भी यादव समाज एवं यदुवंशी ने यहां मंडई मेले का आयोजन किया। मेले में दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के ग्रामवासियों ने भी अपनी उपस्थित दी वहीं समूचे विकासखंड की जनता इस मेले का आनंद लेने पहुंची। इस दौरान बच्चों ने मिठाई,गुपचुप, चाट, झूले और अन्य मनोरंजन यहां थे। मेले के दौरान अहीरी नृत्य विषेष आकर्षण का केन्द्र रहा और लोगों ने इस नृत्य की जमकर वाहवाही की।
गुपचुप चाट ने ललचाया मन इस मंढई मेले के दौरान गुपचुप और चाट की दुकानों ने ग्रामीणों को खासा प्रभावित किया।
वहीं समूचे विकासखंड की जनता इस मेले में अनेकों लाजबाब मिठाईयों और चटपटे पकवानों का लुत्फ लेते नजर आयी।
from New India Times https://ift.tt/2IMhh03
Social Plugin