भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल में 20 साल की एक लड़की ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान दादी महज 3 घंटे के लिए बाहर गई हुई थी। पुलिस को आशंका है कि दादी और पोती के बीच कुछ कहासुनी हुई होगी। इसी से नाराज होकर लड़की ने यह कदम उठाया। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी कहने से बचती नजर आई।
गांधीनगर पुलिस थाने के विवेचना अधिकारी एसपी तिवारी ने बताया कि सिरिया पारदी पिता दिनमान पारदी अंबेडकर नगर, गांधीनगर में रहती थी। वह पढ़ाई नहीं करती थी। उसके माता-पिता राजस्थान अपने गांव दीपावली के लिए गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में घर में उनकी 20 साल की बेटी और दादी चंद्रकला पारदी रह रही थी। पुलिस को सोमवार दोपहर बाद सिरिया के फांसी लगाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दादी चंद्रकला ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी, उस समय सिरिया घर पर अकेली थी। दोपहर करीब पौने 1 बजे घर पहुंचने पर उन्हें सिरिया फंदे पर लटकी मिली। वह समझ ही नहीं पा रहीं हैं कि आखिर सिरिया ने ऐसा कदम क्यों उठाया? वह घर पर ही रहती थी और कोई परेशानी भी ऐसी नहीं थी। एएसआई तिवारी ने बताया कि अभी इस मामले में किसी के भी बयान नहीं हो सके हैं। माता-पिता के आने का इंतजार है। उसके साथ ही दादी और पड़ोसियों के बयान लेने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
17 नवम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/3lCiPIk

Social Plugin