दिवाली से पहले सोने में आई 7 सालों की सबसे बड़ी गिरावट

 


सोने की कीमत में 7 सालों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। साल 2013 के बाद पहली बार सोने के दाम में भारी गिरावट आई है। न्यूज एजडेंसी रकॉयटर्स के मुताबिक कोरोना वैक्सीन( Corona Vaccine) को लेकर आई सकारात्मक खबरों के कारण सोने की कीमत में बड़ी गरावट देखने को मिली है। मंगलवार 10 नवंबर को सोने की कीमत में 7 सालों की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

10 नवंबर को सोने की कीमत में घरेलू बाजार में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने की कीमत 1566 रुपए नीचे लुढ़क गई। धनतेरस और दिवाली से पहले मंगलवार को सर्राफा बाजारों में आई इस गिरावट का कारण कोरोना वैक्सीन को लेकर आई सकारात्म खबर है। अगर सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 10 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 1566 रुपए गिरकर 50854 रुपए पर खुला। वहीं चांदी की कीमत 4000 रुपए के करीब गिरकर 62125 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2GMffMp
via IFTTT