कुछ दिनों पहले ही Samsung Galaxy A02 को मॉडल नंबर SM-A025F के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर स्पॉट किया था। वहीं, अब NEMKO AS सर्टिफिकेशन साइट पर Galaxy A02 और Galaxy M02 को स्पॉट किया गया है. लिस्टिंग में SM-A025F/DS, SM-A025F, SM-M025F/DS, SM-A025M/DS और SM-A025M मॉडल नंबर को देखा गया है।
Galaxy A02 और Galaxy M02 को नार्वे की कंपनी द्वारा एक ही सर्टिफिकेशन में शामिल किया गया है, यह एक मजबूत संकेत है कि M02 कुछ क्षेत्रों में A02 के नाम से भी पेश किया जा सकता है। इसका मतलब दोनों फोन फीचर्स के मामले में एक ही होंगे। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा। वहीं, लिस्टिंग के अनुसार फोन 1.80 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर चलने वाले स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएगा। लिस्टिंग से पता चला था कि फोन 2 जीबी रैम के साथ और एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2GNobBe
via IFTTT

Social Plugin