5,000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ OPPO A53s



OPPO ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘ए सीरीज़’ के तहत एक नया स्मार्टफोन OPPO A53s नाम के साथ पेश किया है। यह फोन यूरोप में शॉपिंग साइट अमेज़न पर ओपो ए53एस के प्रोडक्ट पेज को लाईव कर दिया गया है। इस पेज के जरिये फोन की फोटो व स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही कीमत भी शेयर कर दी गई है.

OPPO A53s जर्मनी में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। यूरोपीयन साइट पर ओपो ए53एस को €189 यूरो यानि तकरीबन 16,300 रुपये की कीमत पर बेचा जाएगा. OPPO A53s की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं. OPPO A53s को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 7.2 के साथ काम करता है। फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिया गया है।  यह फोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।पावर बैकअप के लिए ओपो ए53एस को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया गया है। OPPO A53s 4जी वोएलटीई, 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। 

OPPO A53s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए53एस में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।



from WIDGETS TODAY https://ift.tt/3nF75WT
via IFTTT